Advertisement

मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी एवं परिणाममूलक कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी एवं परिणाममूलक कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राजनांदगांव /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित करते हुए उन्हें सुपोषित करने का लक्ष्य लेकर कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए सभी एसडीएम, महिला एवं बाल विकास विभाग जनपद सीईओ को समन्वित तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में माता को पौष्टिक आहार दिया जाना जरूरी है ताकि स्वस्थ्य बच्चे का जन्म हो। उन्होंने बच्चों के लिए वजन त्यौहार हर माह कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। सभी ग्रामों में मनरेगा के स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धरसा रोड को मिट्टी रोड में परिवर्तित करें, इससे आवागमन की सुविधाएं बढ़ती हैं। धरसा रोड को प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए। हर ग्राम पंचायत में श्रमिकों का पंजीयन होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्य वहां की परिसम्पत्तियां हैं। योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत सरोवर की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है। इसी तरह ऐसे कार्य करने की आवश्यकता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी हों और जिसका अच्छा परिणाम मिले। सड़क, तालाब गहरीकरण, जल संरक्षण के लिए परकोलेशन टैंक सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए अच्छा कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों के समतलीकरण, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा बाऊण्ड्रीवाल का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से एक सुरक्षित स्थान खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध रहेगा। उक्त दिशा-निर्देश कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के लिए रिहर्सल प्रात: 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। सभी अधिकारी को इसमें उपस्थित रहने तथा झांकी की थीम एवं अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मक्के की खेती धान की खेती से ज्यादा फायदेमंद है। इसमें जल की कम आवश्यकता होती है एवं उत्पादन लागत भी कम होती है तथा शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी भी की जा रही है। जिले में इसके लिए अनुकूल जलवायु है। मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। मक्के साथ ही अन्य मिलेट्स के उत्पादन बढ़ाने तथा वैल्यू एडिशन, उत्पादन की मात्रा भी बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फार्मर प्रोड्यूस आर्गेनाईजेशन से मदद लेते हुए वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। उन्होंने आत्मा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, ई-नाम के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ऐसे हितग्राहियों जिन्होंने राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन आवास के लिए निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत आवश्यकतानुसार स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कहा। राशन कार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने 1 से 29 फरवरी तक नवीन राशन कार्ड का प्राथमिकता से वितरण कराने के निर्देश दिए। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य 31 जनवरी 2024 को पूर्ण होगा। धान खरीदी के अंतिम दिवस जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का पर्यवेक्षण कर अंतिम भौतिक सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, श्रम पोर्टल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगाने कहा। निर्वाचन कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की पहले से ही समीक्षा करने पर समाधान मिलेंगे। कलेक्टर ने राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय पशुधन मिशन एवं राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत पशुधन विभाग को फिल्ड में अच्छी तरह कार्य करने के लिए कहा।
जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने कहा कि जिले में मनरेगा के तहत में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनवरी, फरवरी एवं मार्च में ज्यादातर कार्य किया जाता है। पंजीकृत श्रमिक परिवारों को मनरेगा के तहत प्रतिदिन रोजगार प्राप्त हो रहा है। कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को प्लेसमेंट कैम्प अंतर्गत रोजगार प्राप्त हो गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक लिंकेज, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57