Advertisement

दीपोत्सव कार्यक्रम को जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ बनाया सफल :- कलेक्टर विजय दयाराम के.

दीपोत्सव कार्यक्रम को जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ बनाया सफल :- कलेक्टर विजय दयाराम के.

दीपोत्सव कार्यक्रम के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया गया पुरुस्कार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर/ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि दलपत सागर में एक दीया प्रभु श्री राम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम का बहुत कम समय में गणमान्य नागरिक, विभिन्न समुदायों के साथ और सहयोग से एक बहुत आयोजन किया गया। जगदलपुर ने पुरा उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। हमने दो लाख तीस हजार दीया जलाने का लक्ष्य रखा किंतु यह संख्या तीन लाख तक पहुंच गया इसमें सभी की सहभागिता थी। कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि एक दीया प्रभु राम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल आयोजन करने के लिए जगदलपुर के सभी गणमान्य नागरिकों का अपूर्व सहयोग रहा इसके लिए निगम और जिला प्रशासन की ओर से आभार।
निगम द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रंगोली- चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। रील्स बनाओ प्रतियोगिता में पहला पुरुस्कार बस्तर डायरी को पांच हजार रुपए, दूसरा स्थान ज्योत्सवा जॉय दो हजार और राहुल ध्रुव को तीसरा स्थान मिला। रजत जैन के रील्स को मुख्यमंत्री के द्वारा सराहा गया इसके लिए विशेष पुरुस्कार दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47