संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर की संविदा नियुक्ति समाप्त कर हटाने की मांग : बिरेन्द्र बघेल

संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर की संविदा नियुक्ति समाप्त कर हटाने की मांग : बिरेन्द्र बघेल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर सरगुजा के वरिष्ठ भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह बघेल के द्वारा माननीय विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल जी, आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर, कलेक्टर अम्बिकापुर सरगुजा को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर सरगुजा संभाग अंतर्गत सभी संवर्गों के पदोन्नति आदेश नियमानुसार न करते हुए व्यापक भ्रष्टाचार करने एवं आयोजित काउंसलिंग आदेश को निरस्त करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा (संविदा)को हटाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लेख है कि स्वास्थ्य सेवायें अम्बिकापुर सरगुजा संभाग अंतर्गत सभी संवर्गों के पदोन्नति आदेश नियमानुसार न करते हुए व्यापक भ्रष्टाचार करने के कारण नियमानुसार कार्यवाही की जावे। जिसमें सरगुजा संभाग स्वास्थ्य सेवायें अंतर्गत एम.पी.डब्ल्यू (पुरूष/महिला) से पर्वेक्षक पुरूष/महिला) की पदोन्नति नियमानुसार न करते हुए मनमाने ढंग से व्यापक भ्रष्टाचार करते हुए पोस्टिंग/पदस्थापना किया गया, ए.एन.एम. से स्टाफ नर्स की पदोन्नति, एम.पी.डब्ल्यू से लैब टेक्निशियन की पदोन्नति, एम.पी.डब्ल्यू से नेत्र सहायक अधिकारी की पदोन्नति, लेखापाल से हेड क्लर्क की पदोन्नति, सहा0ग्रेड-02 से लेखापाल की पदोन्नति, सहा0ग्रेड-03 से सहा0ग्रेड-02 की पदोन्नति में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया। वर्तमान में पदस्थ डॉ0 पी0एस0 सिसोदिया (संविदा) संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग अम्बिकापुर कांग्रेस शासनकाल में नियम विरूद्ध तरीके से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें के दोनों पद पर एकसाथ रहते हुए व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी संविदा नियुक्ति समाप्त किये जाने की मांग की गई।