Advertisement

अब समितियों में भी मिलेगा वर्मी खाद

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  किसानों को रासायनिक खाद के साथ-साथ वर्मी खाद की सुलभ उपलब्धता हेतु अब सहकारी समितियों में भी वर्मी खाद मिलेंगे । जिलें के सभी जनपद पंचायत अंतर्गत गोठानों में निर्मित उच्च गुणवत्ता के वर्मी खाद का भण्डारण सहकारी समितियों में कराया जा रहा है। समितियों से किसान केसीसी के माध्यम से वर्मी खाद खरीद सकते है।
सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा कृषि एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को अधिक से अधिक वर्मी खाद का उपयोग करने के लिए किसानो को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है। गोधन न्याय योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी खाद के साथ ही अब सुपर कम्पोस्ट खाद का भी निर्माण किया जा रहा है जो बायो इनरिच्ड जैविक खाद है। इस बायो इनरिच्ड जैविक खाद का विपणन ‘‘सुपर कम्पोस्ट प्लस’’ के नाम से किया जाएगा। सुपर कम्पोस्ट प्लस’’ का न्यूनतम विक्रय दर 6.50 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57