Advertisement

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आरती उतार कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिवस

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ युवा काँग्रेस ने कॉंग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गाँधी का जन्मदिन आरती उतार कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया। स्थानिय बस स्टैंड परिसर में विधिवत पूजा का आयोजन कर राहुल गाँधी के दिर्घायु होने की कामना की गयी। युंका प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से पूजन में सहभागिता निभायी। पं. सोनू महराज ने पूरे विधान से पूजन हवन सम्पन्न करवाया। वरिष्ठ नेता रामकृष्ण ओझा,नरेंद्र जैन, दुर्गाशंकर दीक्षित,रमेश दनौदिया कि उपस्तिथि में मुख्य यजमान के रूप में प्रेमजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह डीके रहे। पूजा उपरांत कार्यकर्ताओं ने समीपस्थ ग्राम केशवनगर में मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया। डिपार्टमेंटल कालोनी में गणेश चबूतरा क्षेत्र में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में राजू सिंह, आशीष यादव, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेहताब आलम, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाईं, विजय मिश्रा, युंका जिलाध्यक्ष जफ़र हैदर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जाकेश राजवाड़े, अविनाश यादव, रविशंकर बउवा, चंदन सिंह,अंशुल गोयल, पीयूष तिवारी, विनोद पटेल, दिलीप सोनी, रामलाल सोनी, विक्रांत सिंह, संदीप शर्मा, राहत सागर, छंदा श्री, गीता पूरी, रश्मि शर्मा, वीणा शर्मा, रंजू चौबे, ललिता देवांगन, पल्लवी कुमारी, विनय यादव, मो.मुस्तफ़ा, शिशिर लेंका, हिमांशु सिंह, दानिश खान, आकाश सिंह, अभिजीत रॉय, सौरभ कुमार, तारिक अनवर, शानू पटेल, प्रियांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57