Advertisement

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, द्वारा किया गया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, द्वारा किया गया ध्वजारोहण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक,भरतपुर के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने जिला मुख्यालय सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में होने वाले आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये गये। जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की इसके साथ ही विभिन्न विभागों व योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमो पर आधारित झांकी निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग एवं जिला उद्योग एवं व्यापार विभाग द्वारा भव्य झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी प्रदर्शन में जिला पंचायत में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस प्रकार गणतंत्र दिवस समारोह का समापन गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।
बाबूलाल अग्रवाल,भीमसेन गोयल,रामकृपाल साहू, बनारसी जायसवाल, कृष्ण अग्रवाल, रितेश गुप्ता, शशिकांत गर्ग, शशि तिवारी, राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजकिशोर चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, नितेश देव गुप्ता, दीपक गुप्ता, कपिल पांडेय, विनय सिंह, मुकेश गर्ग, मुरली सोनी, अरविंद मिश्रा, प्रसून गोयल, आनंद सोनी, शांति सिंह, सरोज साहू, व अन्य गणमान्य नागरिक, कलेक्टर रोहित व्यास और अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47