Advertisement

अग्निवीर भर्ती में 06 फरवरी तक ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन

अग्निवीर भर्ती में 06 फरवरी तक ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु सेना भर्ती विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी समस्त महाविद्यालय समस्त आईटीआई, पॉलिटेक्निक के प्राचार्यों का अग्निवीर में भर्ती के संबंध में संयुक्त बैठक ली गई। जिसमें सभी प्राचार्यों से बच्चों को अग्निवीर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए
प्रोत्साहित करने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक बच्चे आवेदन कर सके। इस मौके पर उपस्थित सभी प्राचार्यों को वीडियो के माध्यम से अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को बताया गया। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों से अपील की है कि वे अपने स्कूल, कॉलेज के बच्चों को इस भारतीय सैन्य बल की भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि आवेदन करने वाले आवेदकों को परीक्षा पूर्व एक माह कोचिंग भी दिया जाएगा, जिसमें बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। कलेक्टर ने विशेष तौर पर गरीब
तबके के बच्चों को अग्निवीर सेना भर्ती हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि 04 साल की अवधि के दौरान अग्निवीरों को प्रथम वर्ष 30 हजार भत्ता द्वितीय वर्ष 33 हजार भत्ता,तृतीय वर्ष 36 हजार 500 एवं चतुर्थ वर्ष 40 हजार भत्ता दिया जाएगा। चार साल की सेवा के पश्चात अग्नि वीरों को 10.04 लाख ब्याज सहित सेवा आयकर से छूट योग्य रहेगा। इसके साथ 48 लाख का जीवन बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। चार साल की सेवा के पश्चात सेवा निधि पैकेज और अग्निवीर कौशल विकास प्रमाण पत्र व कक्षा 12 वीं का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 30 दिनों का वार्षिक अवकाश और चिकित्सा सलाह के आधार पर बीमारी से संबंधित अवकाश दिया जाएगा।
भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 17 जनवरी से 06 फरवरी तक भारतीय वायुसेना के वेबसाइट के माध्यम से इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10$2 समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिक एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशत अंको के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल /ऑटोमोबाइल इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्स के साथ 02 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स भौतिक या गणित विषयों में 50 प्रतिशत अंको के साथ तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10$2 / समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अंग्रेजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 के बीच जन्म लिया हुआ होना आवश्यक है। आवेदक की ऊंचाई पुरुष 152.50 से.मी. होना आवश्यक है।इस प्रकार भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 8 फरवरी से 21 मार्च तक भारतीय थल सेना के वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदकों की अर्हता सामान्य ड्यूटी में 10 वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको से (प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक) अग्निवीर टेक्निकल में 12 वीं कक्षा (भौतिक रसायन, गणित एवं अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंको के साथ मान्यता प्राप्त संख्या से आई.टी.आई डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है अग्निवीर ट्रेडमेन में 8 वीं / 10 वीं कक्षा पास (प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत) होना आवश्यक है। आवेदक की आयु सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष होना आवश्यक है। जिला रोजगार अधिकारी,जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाईन हेतु इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी सीएससी सेन्टर के माध्यम से अथवा अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47