Advertisement

राज्य सरकार की कूप्रबंधन एवं भरा शाही के कारण धान खरीदी केंद्रों पर हो रही है धन की बर्बादी-भाजपा नेता सतीश तिवारी

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर– जिले के भाजपा नेता सतीश तिवारी ने प्रदेश सरकार पर उंगली उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार की भराशाही लूट घंसौट करने का गंभीर आरोप लगाया।
आज किस व्यवस्था के खिलाफ व लूट घषोट को नीति के कारण धान संग्रहण केन्द्रों में व्याप्त अनियमितता व राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण बडे पैमाने पर हो रही धान की बर्बादी के आंकलन को लेकर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गठित जांच दल के सदस्य पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू, महामंत्री कपिल पाण्डेय, सुनील गुप्ता ने सूरजपुर के लोधिमा व रामनगर संग्रहण केन्द्र का दौरा कर बडे घोटाले का जिक्र करते हुए जांच रिपोर्ट प्रदेश भाजपा को सौपा है|प्रदेश भाजपा द्वारा गठित जांच दल को लोधिमा संग्रहण केन्द्र मे बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली |वर्ष 2019-20 में लोधिमा संग्रहण केन्द्र में जमा धान में से राइस मिलर्स के उठाव के बाद 82 हजार क्विंटल धान के स्टाक में मात्र 5 हजार क्विंटल धान उपलब्ध है तथा 77 हजार क्विंटल धान गायब है जो बड़े पैमाने पर धान की अफरातफरी गवाह है| संग्रहण केन्द्र प्रभारी अर्पण तिर्की ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने धान उठाव के लिए जबरन दबाव बनाते हुए राइस मिलर्स को रिलीज़ आर्डर से ज्यादा धान दिया गया तथा बेहतर रख रखाव व लंबे समय तक उठाव न होने के धान बर्बाद हो गया |जांच दल को बड़ी मात्रा में खुले में पडा़ धान मिला जो पूरी तरह सड़ा हुआ और चावल बनाने योग्य नही है|धान संग्रहण केन्द्र में काम करने वाले लगभग दो सौ श्रमिकों के चार माह का लगभग बत्तीस लाख मजदूरी भुगतान बकाया है|इतना ही नहीं संग्रहण केन्द्र जिस किराये की जमीन पर संचालित है उन 10 भू स्वामियों का लगभग तीन लाख का किराया नही दिया गया है|वही रामनगर धान संग्रहण केन्द्र मे भी जिले विभिन्न समितियों का सात लाख क्विंटल धान संग्रहित किया गया है जो बेहतर रख रखाव न होने के बर्बाद हो रहा है और भंडारित धान बोरी में दीमक व नमी के कारण धान खराब हो रहा है| जांच दल को निरीक्षण दौरान लोधिमा संग्रहण केन्द्र बडे घोटाले के साक्ष्य मिले तथा रामनगर संग्रहण केन्द्र में आज तक उठाव न होने से बडे घोटाले की आशंका प्रतीत हो रही है|
*लोधिमा संग्रहण केन्द्र में राइस मिलर्स को दो ट्रक धान उठाने पर एक ट्रक धान फ्री*
लोधिमा धान संग्रहण केन्द्र में जांच दल को संग्रहण केन्द्र प्रभारी अर्पण तिर्की ने बताया कि जिला प्रशासन, राइस मिलर्स व खाद्य विभाग के अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर धान उठाव जल्द कराने के लिए दो ट्रक धान के रिलीज आर्डर पर एक ट्रक धान फ्री में दिया जा रहा था जिसका पूरा रिकॉर्ड मेरे पास रखा हुआ है वही अधिकारी अब पल्ला झाड़ते हुए छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं|
*रामनगर संग्रहण केन्द्र पर प्रतिदिन 75 मजदूर काम पर लेकिन मौके पर दस मजदूर मिले*
रामनगर संग्रहण केन्द्र पर प्रतिदिन 75 मजदूर काम पर लगे होने की जानकारी दी गई लेकिन जांच दल को निरीक्षण के समय कम मजदूर मिले वहाँ मौजूद कम्प्यूटर आपरेटर ने पूछताछ में बताया कि निजी संस्था को मजदूर उपलब्ध कराने के टेंडर मिला हुआ है जो धान का रख रखाव करते हैं|।
इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी शशि तिवारी जी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजाओम प्रकाश जायसवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्त सिंह जी मण्डल अध्यक्ष अजय अग्रवाल जी,सुरेन्द्र राजवाड़े,विश्राम पुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष लीलू गुप्ता, किसन मोर्चा अध्यक्ष ह्रदय राजवाड़े, दीपेन्द्र चौहान, सतेन्द्र राजवाड़े,रामानंद जायसवाल, सूरज सेट्ठी, दूर्गा गुप्ता, राहुल जायसवाल,अमरजीत, सतीष तिवारी, रुकमणी सिंह जी,अमीर चंद गुप्ता, सहित किसान मोर्चा महामंत्री यूवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05