छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी संजय गुहे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सहायक प्राध्यापक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर संजय गुहे को राज्य शासन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक पदस्थ किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से जिला शिक्षा विभाग सरगुजा में काफी गहमागहमी चल रही थी क्योंकि संभागायुक्त सरगुजा द्वारा दिनांक 21 मई को एक आदेश जारी कर वर्तमान में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के 31 मई को सेवानिवृत्त होने की प्रत्याशा में बीईओ मैनपाट को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेश जारी कर दिया था। इस एकतरफा व अचानक भारमुक्त होने की प्रक्रिया और कार्यभार ग्रहण करने की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होने पर हड़कम्प मच गया। इस आदेश से शिक्षा विभाग सहित राजनीतिक हलकों में भी समीक्षाओं कक दौर शुरू हो गया जिसपर फिलहाल विराम लगाते हुए राज्य शासन ने मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर डॉ संजय गुहे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर, जिला सरगुजा के पद पर अस्थाई पदस्थ करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!