Advertisement

सेवानिवृत्त हो रहे 16 कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्र

सेवानिवृत्त हो रहे 16 कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्र

जगदलपुर/ कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि लम्बी अवधि तक शासकीय सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय नियमों के अनुसार उनके हक एवं पात्रता अनुसार सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों की स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में माह जनवरी में सेवानिवृत्त हुए 16 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए। वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी ने बताया कि इस माह सेवानिवृत्त हो रहे 16 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। इस अवसर पर कार्यालय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन से संयुक्त संचालक श्री कमलेश रायस्त सहित जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवक मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47