विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अंबिकापुर / विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिमन्यु गुप्ता, पार्षद आलोक दुबे, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता करता राम गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. एन. गुप्ता तथा जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ जे.के. रेलवानी ने की। उक्त कार्यक्रम में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल, प्रभारी शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ पुष्पेन्द्र राम, कीमोथेरेपी प्रभारी चिकित्सक डॉ हिमांशु गुप्ता एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.सी. पैकेरा, डॉ शीला नेताम, डॉ मनीष तिवारी, डॉ नीरू पटेल एवं सुपरवाईजर अनिल पांडेय, धनेश प्रताप सिंह एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बातचीत की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सदस्यों ने समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी कैंसर के खिलाफ सामूहिक प्रतिबद्धता और जागरूकता में भूमिका निभाई, जिससे इस महत्वपूर्ण समस्या के खिलाफ एकजुटता में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय चिकित्सा सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा ने अब तक 1400 से अधिक कैंसर पेशेंट्स को कैंसर की कीमोथेरेपी देने में सक्रिय भूमिका निभाई है। मरीजों ने भी इस मौके पर अपनी कहानियां साझा की और इस सफर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से कैंसर से लड़ने और उसका सामना करने में भी स्वास्थ्य केंद्र से मिली मदद श्रोताओं के साथ साझा की।