Advertisement

कोरबा : राहुल गाँधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों को किया गया राशन वितरण…

गुरुबक्श सिंह संधु/कोरबा :- शहर से लगे भूडूमाटी सहित एक दर्जन ग्रामों में छत्तीसगढ़ जन कल्याण योजना और भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर इंटक के युवाओं और पदाधिकारियों ने सुखा राशन का पैकेट बनाकर जरूरतमंदों को वितरित किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटक के अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल राष्ट्रीय सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भूड़ूमाटी सहित एक दर्जन ग्रामों में जाकर जरूरतमंदों को घर-घर सुखा राशन वितरण किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

राशन वितरण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार जयसवाल प्रदेश सचिव मीडिया विभाग गोपाल दास महंत धनराज निर्मलकर उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी जी की मंशा के अनुरूप कम से कम फ्लेक्स बैनर लगाकर उस राशि से मजदूरों की मदद की जाए जरूरतमंदों की मदद की जाए जिसका संगठन ने अक्षर से पालन किया है। आज 100 से अधिक परिवारों को सुखा राशन के पैकेट में साबुन आटा चावल प्याज तेल सहित खाद्य सामग्रियां समायोजित की गई थी। राशन के मिलने से ग्रामीण और वनांचल में रह रहे लोगों में गजब का उत्साह देखा गया उन्होंने संगठन के प्रति आभार जताया है। श्री मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि संध्याकालीन द्वितीय चरण के कार्यक्रम में प्रदेश भर में राहुल गांधी जी का बर्थडे मंदिरों में दीपक जलाकर और युवाओं के बीच केक काटकर बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग लोगों के बीच साल और कपड़े बांटकर इस जन्मदिन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे राहुल जी की मंशा के अनुरूप जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05