प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा गठित धान संग्रहण केंद्रों की जांच दल में पूर्व सांसद कमलभान सिंह पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष सीतापुर श्रवण दास प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अकाश गुप्ता व किसान मोर्चा के टीम के द्वारा सरगुजा जिले के दो संग्रहण केंद्र सरगावा के चिखलाडी व सीतापुर के चलता संग्रहण केंद्रों में जांच किया गया जहां जांच के दौरान अनेकों अनेकों प्रकार की खामियां और अव्यवस्थाएं सामने आई,
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा द्वारा जानकारी दिया गया कि सरगुजा जिले के दो धान संग्रहण केंद्र सरगांव चिखलाड़ी व सीतापुर के चलता संग्रहण केंद्र में जांच के दौरान भाजपा किसान मोर्चा वाह जांच दल द्वारा पाया गया कि छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण दोनों संग्रहण केंद्रों में मानसून आगमन के साथ वर्षा के चलते संग्रहण केंद्र में बड़ी मात्रा में लगातार धान भीग रहा है और अब तक हजारों टन धान की क्षति हो चुकी है प्रदेश संगठन ने किसान मोर्चा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जांच दल के साथ खरीदी केंद्र एवं संग्रहण केंद्र चिखलाड़ी व चलता में जाकर वहां की वस्तुस्थिति आवक जावक धान कि स्टाफ की छमता धान का मिलन के द्वारा उठाओ उनके रखरखाव की व्यवस्था बारिश में धान कितना भीगा और भीगने से कितना धान खराब हो चुका के संबंध में वस्तु जानकारी लेकर प्रस्तुत करने को कहा गया है जिसके तरह से धान संग्रहण केंद्रों में धान भीग रहा है ये राष्ट्रीय क्षति है व अन्य के साथ अन्नदाता ओं का भी अपमान है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धान संग्रहण केंद्रों में जांच के दौरान सरगुजा के 39 संग्रहण केंद्रों से धान की आवक में 8000 कुंटल धान का कोई अता पता नहींI
अंबिकापुर के चिखलाड़ी धान संग्रहण केंद्र में कुल धान का अवाक 447462.89 लाख कुंटल हुआ है जिसे स्टेक बनाकर संग्रहित करने का प्रयास किया गया है प्रत्येक स्टेक में लगभग 300 बैग धान सडा हुआ,अंकुरित और भीगा हुआ पाया गया है जो कि लगभग44700बैग लगभग खराब हो चुका है चिखलाडी संग्रहण केंद्र से 121664.97 लाख कुंटल धान का उठाव अभी तक हुआ है एक स्टेक में 3000बेग प्रत्येक बैग 40 किलो का संग्रहित किया गया हैI
उसी प्रकार सीतापुर के चलता धान संग्रहण केंद्र में 300000 कुंटल धानका आवक हुआ है जबकि उठाओ मात्र 54000 कुंटल ही हो पाया है जो कि 45 स्टेप का उठा हुआ है जांच में वहां स्टेट में रखे धान फटे हुए प्लास्टिक के त्रिपाल में रखा गया है जिसमें लगभग 40 स्टेक धान गीले हो रहे हैं उसके अलावा सारे स्टेको में पन्नी में जोड़ की वजह से लगभग 300 पेग धान सड़ रहे हैं जिसकी जानकारी वहां पर काम कर रहे पल्लेदारों से पता चला उन्होंने कहा कि कई स्टेट तो ऐसे हैं जिसमें 25% धान के बोरे भीग चुके हैं जिसमें दोनों संग्रहण केंद्रों में 172700 लाख कुंटल धान भीग चुका है और बहुत से वह सड़े हुए हैं कई भागों में धान का अंकुरण आ चुका है इस प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार को अब तक लगभग 4317500 लाख रुपये का नुकसान हो चुका हैI
यदि आने वाले समय में जल्द से जल्द धान संग्रहण केंद्रों में रखे हुए धान का उठाव नहीं होता है तो पूरे बचे हुए धान जो कि571797.92 लाख कुंटल धान खराब हो सकता है जबकि उठाओ दोनों संग्रहण केंद्रों से अब तक 175664.97 ला कुंटल धान का उठाव हो पाया है जो की घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है छत्तीसगढ़ शासन के गाइडलाइन के अनुसार धान का उठाव 72 घंटे के अंदर हो जाना चाहिए जबकि आज 3 माह हो गए हैं अभी तक धान का उठाव नहीं होना यह अन्न का अपमान है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की गलत नीतियों का परिणाम है कि अन्न और अन्न के दाता का अपमान इस कदर हो रहा है जबकि छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल में घर-घर शराब पहुंचाने का कार्य भूपेश सरकार के द्वारा हुआ है मुझे लगता है अगर सही समय पर दारू की होम डिलीवरी करने की जगह पर धान का उठाओ कर दिया जाता तो आज बारिस के मौसम में धान सड़ते नही विशेष सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि भूपेश सरकार राइस बीयर बनाने की तैयारी में है भाजपा व भाजपा किसान मोर्चा अन्न का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी सड़क से सदन की लड़ाई लड़ने को तत्पर रहेगीI
इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहां की धान संग्रहण केंद्रों में धान सड़ते हुए देखकर मन बहुत दुखी हुआ मैं भी एक किसान हूं और अन्न के एक-एक दाने का महत्व जानता हूं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस तरह लापरवाही करेगी यह बर्दाश्त के बाहर है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया जी ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार के द्वारा संग्रहण केंद्रों में 200 करोड़ का धान सडा दिया गया है यह शासन और प्रशासन की घोर लापरवाही है इस दौरा भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के राजू पांडे सुनील बघेल धर्मेंद्र जायसवाल किसान मोर्चा नगर महामंत्री मनोज प्रसाद रोहित कुशवाहा आर.डी.चौहान क्यों भाजपा किसान मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहेI











