Advertisement

कलेक्टर ने किया नर्मदापारा गोठान में बांस रोपण का शुभारंभः रोपे गए 450 बांस के पौधे

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने रविवार को अम्बिकापुर जनपद के नर्मदापारा गोठान में बांस रोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा करीब 450 बांस पौधे का रोपण किया गया। कलेक्टर ने गोठान के निरीक्षण के दौरान गोठान के समीप बहने वाले नाले में अर्बन डेम बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इसके साथ हीं वर्मी खाद की बिक्री में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने कहा कि नाला में  डेम बन जाने से समूह की महिलाओं के माध्यम से  मछली पालन  किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को फसल सिंचाई के लिए पानी भी  मिल सकेगी। उन्होंने गोठान के आस-पास बहुतायत में स्थित पलाश के पेड़ में लाख पालन करने कहा। गोठान में पशुओं को हरा चारे की उल्लब्धता हेतु नेपियर घास लगाने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने गोठान से लगे नाला  के बंधान क्षेत्र में 200 अर्जुन के पौधे लगाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियो को दिए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से मिट्टी बंधान को। मजबूती मिलेगी और बरसात के पानी से मिट्टी का कटाव रुकेगा। इसीप्रकार गोठान में फलदार पौधे कटहल, पपीता और मुनगा लगाने के निर्देश उद्यान विभाग के अधिकारियो को दिए।
गोठान निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आस-पास के गांवों से आये हुए ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण कराने की समझाइश देते हुए कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव में  टीकाकरण महत्वपूर्ण उपाय है। आप लोगों में से जिन्होंने टीका लगवा लिया है वे और लोगो को टीकाकारण के लिये प्रोत्साहित करें। पूरे गांव को  शत प्रतिशत टीकाकरण  गांव बनाएं।
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक उद्यान  केएस पैकरा, जनपद सीईओ एसएन तिवारी, वैज्ञानिक डाॅ. प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एम्ब्रोस टोप्टो , ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी गंगाराम सिंह सहित सरपंच, सचिव एवं स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57