छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में रखरखाव का कार्य, 11 ट्रेनों को किया गया रद्द

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार करने के लिए एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यह यह कार्य दिनांक 06 अगस्त, 2023 से 10 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
2. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
3. दिनांक 07 से 10 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6. दिनांक 07 से 10 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
8. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
9. दिनांक 07 से 10 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल –बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 06 से 09 अगस्त, 2023 तक इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया एवं बालाघाट के बीच रद्द रहेगी ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!