Advertisement

सरगुजा संभाग में भारत जोडो न्याय यात्रा प्रभारी टीएस सिंहदेव के अध्यक्षता में बैठक संम्पन्न

सरगुजा संभाग में भारत जोडो न्याय यात्रा प्रभारी टीएस सिंहदेव के अध्यक्षता में बैठक संम्पन्न

सरगुजा संभाग में भारत जोडो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिये आज सरगुजा संभाग के छहों जिला संगठनो की बैठक सरगुजा संभाग में यात्रा के प्रभारी टीएस सिंहदेव के अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि यात्रा कांग्रेस के लिये नहीं, बल्कि देश में लोकतंत्र को पुर्नस्थापित करने के लिये है। यात्रा के रुट में सरगुजा संभाग को शामिल करने के लिये स्थानीय तौर पर कोई मांग नहीं की गई थी बावजूद इसके सरगुजा संभाग को महत्वपूर्ण मानते हुए राहुल गांधी ने इसे अपने रुट में शामिल किया है। सरगुजा के प्रति उनके इस संवेदनशील रुख का सम्मान करते हुए यात्रा को अभूतपूर्व रुप से सफल बनाना संभाग में समूचे संगठन की जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में गरीबों के लिये आय की असमानता, युवाओं के लिये रोजगार, महिलाओं के लिये सम्मान, किसानो के उन्नति के लिये, श्रमिकों के बेहतर जीवन के लिये और लोकतंत्र में आमजन की भागीदारी के लिये संघर्ष कर रहे है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनकी यात्रा को सफल बनायें। श्री टी0एस0 सिंहदेव ने कांग्रेसजनो के साथ ही सरगुजा के आमजनों का आवाहन किया है कि संघर्ष की इस लडाई में सहयोग देवें। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी श्री चंदन यादव ने कहा कि सरगुजा आंचल में यात्रा की सफलता से एक राजनैतिक संदेश जायेगा, जो कि अगामी लोकसभा चुनावों के लिये भी महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में सरगुजा संभाग में कांग्रेस के संगठन को यात्रा को सफल करने की बडी जवाबदेही है जिसे उसे पूर्ण करना है। बैठक को छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी श्री विजय जांगिड ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान डॉ0 प्रेमसाय सिंह,अमरजीत भगत, खेलसाय सिंह, डॉ0 प्रीतम राम, पारस राजवाडे, अम्बिका सिंहदेव, विनय भगत, बालकृष्ण पाठक, पवन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ0 अजय तिर्की, आरती सिंह, फुलकेरिया भगत, मधु सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, नजीर अजहर, भगवती राजवाडे, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, विक्रमादित्य सिंह, रमेश सिंह, योगेश शुक्ला, मो0 इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, कृपा गुप्ता सहित बडी संख्या में संभाग के छहो जिला संगठन के लोग मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

राहुल गांधी का प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम

छत्तीसगढ में न्याय यात्रा सबसे अधिक अवधि के लिये सरगुजा संभाग में रहेगी। यात्रा संभाग के तीन जिलों सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से होकर निकलेगी। बैठक के दौरान यह जानकारी मिली है कि सोमवार 12 फरवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो न्याय यात्रा कोरबा जिले से संभाग के सीमा तारा गांव में पहॅुंचेगी, जो ग्राम शिवनगर में रात्री विश्राम करेगी। 13 फरवरी को यात्रा उदयपुर में रामगढ चौक से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी, जो करीब 11 बजे अम्बिकापुर पहॅुंचेगी। दोपहर 2 बजे अम्बिकापुर में कलाकेन्द्र मैदान पर आमसभा होगी। आमसभा उपरांत यात्रा 4 बजे अम्बिकापुर से रवाना होगी, जो सरगुजा जिले से निकलकर बलरामपुर जिले के ग्राम झींगों में पहॅुंच रात्री विश्राम करेगी। 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर, रामानुजगंज होते हुए झारखंड राज्य में चली जायेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05