Advertisement

महतारी वंदन योजना के तहत मिले आवेदनों को जल्द से जल्द करें अपलोड-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

महतारी वंदन योजना के तहत मिले आवेदनों को जल्द से जल्द करें अपलोड-कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज समय सीमा की बैठक लेकर महतारी वंदन योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिले आवेदनों को जल्द से जल्द अपलोड करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, इसके लिये उन्होंने विभागीय ऑपरेटरों का उपयोग करने कहा। साथ ही प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष जनजाति कमार बसाहटों में भी महतारी वंदन योजना के तहत मिले आवेदनों की कलेक्टर ने जानकारी ली और इसमें गति लाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल, एसडीएम कुरूद श्री सोनाल डेविड, एसडीएम नगरी सुश्री गीता रायस्त, आयुक्त नगरनिगम धमतरी श्री विनय पोयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के तहत किये जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल, टीबी जांच और आयुष्मान कार्ड पंजीयन की जानकारी ली तथा लक्ष्य बनाकर सिकलसेल और टीबी की जांच करने कहा। इसके अलावा जिले में क्षय रोगियों की जांच भी अधिक से अधिक करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। साथ ही निक्षय मित्र के लिये लक्ष्य अनुरूप सदस्यता अभियान चलाने कहा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी लेते हुये कलेक्टर सुश्री गांधी ने प्रथम और दूसरे चरण में अधिक से अधिक हितग्राहियों के फॉर्म लेकर लाभान्वित करने कहा।
बैठक में कलेक्टर ने विशेष जनजाति कमार बसाहटों में विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना, विभिन्न पेंशन, श्रम विभाग की योजनायें, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जनधन, मतदाता परिचय पत्र इत्यादि के तहत छूटे हुये हितग्राहियों को शिविर लगाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57