अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही।

अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की खरीद बिक्री करने वाले संदिग्धो के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी तारतम्य मे दिनांक 12/02/24 कों थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग सूचना मिली कि शनि मंदिर के पास स्कूटी सवार युवक प्रेमशंकर तिर्की अपने कब्जे मे भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े से आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

संदिग्ध युवक द्वारा अपना नाम प्रेमशंकर तिर्की उर्फ़ मतरू आत्मज राजाराम तिर्की उम्र 40 वर्ष साकिन घुमपारा लुचकी अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी के कब्जे मे रखे स्कूटी वाहन की तलाशी लेने पर कुल 25 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 2500/- रुपये पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया,जो आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक विनोद बारी, आरक्षक संजीव पाण्डेय, प्रमोद टेटे शामिल रहे।