Advertisement

Indian Railway News: आज फिर से शुरू की जा रही हैं शताब्दी समेत 50 स्पेशल ट्रेनें, जानें- किस राज्य के यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

Indian Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारतीय रेलवे ने जिन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था, अब उसमें से ज्यादातर ट्रेनों को फिर से चलाने जा रहा है. आज यानी 21 जून से भारतीय रेलवे 50 स्पेशन ट्रेनों को चलाने जा रहा है. बता दें, कोरोना की दूसरी लहर के बाद पूरे पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. जिसको देखते हुए रेलवे ने फिर से ट्रेनों को संचालन शुरू कर रहा है. इसके अलावा 25 जून से समर स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला लिया गया है.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल तक 25 जून को ट्रेन चलाई जाएगी. इससे पूर्वी यूपी की तरफ से मुंबई जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट कौन-कौन सी ट्रेनों का आज से शुरू होने जा रहा है संचालन?

ये ट्रेनें आज से होंगी शुरू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जम्मू तवी- योगनगरी रिषिकेश एक्सप्रेस

लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस

छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस

फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस

नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस

नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस

नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन शताब्दी एक्स्परेस

दिल्ली जंक्शन-कोटद्वारा शताब्दी एक्सप्रेस

चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस

दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी दुरंतो

माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली श्री शक्ति

कालका-शिमला एक्सप्रेस

मांग के मुताबिक बढ़ाई जा रही ट्रेनों की संख्या

रेलयात्रियों की मांग और कॉमर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए मुताबिक भारतीय रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है. अभी तक 1-18 जून के बीच जोनल रेलवेज को 660 अतिरिक्त मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिल चुकी है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47