छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

एसडीम जगन्नाथ वर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण पीड़ितों से पूछा कुशलक्षेम

एसडीम जगन्नाथ वर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण पीड़ितों से पूछा कुशलक्षेम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर सूरजपुर – सुरजपुर कलेक्टर रोहित ब्यास के निर्देश पर एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र मंडी रोड सुरजपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती सभी नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत चर्चा किया और नशा मुक्ति केंद्र में सभी व्यवस्थाएं का जायजा लिया। साथ हि एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने नशा से होने वाली सभी बिमारियों को बताते हुए नशा त्यागने का अपिल किया और कहा कि नशामुक्ति केंद्र से वापस जाकर एक अच्छे नागरिक बने। निरिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दिसंबर 2022 से अभी तक कुल 90 नशा पीड़ित भर्ती हुए थे , जिसमें 78 लोग नशा से मुक्त होकर अपने घर चलें गए हैं। साथ ही 285 मरीजों का कांसलिग भी किया गया है। नशामुक्ति केंद्र में प्रमुख रूप से गांजा,शराब, कोरेक्स , चरस ,सुलेशन, तम्बाकू, गुटखा,सिकरेट के मरीज भर्ती है।निरिक्षण के दौरान सुरजपुर जिला समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक बी तिर्की ने बताया कि जिला प्रशासन सुरजपुर द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में किसी भी जिले का मरीज भर्ती हो सकते है। नशामुक्ति केंद्र में 1 माह में रखकर उसे ठीक करने का प्रयास छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा किया जाता है। नशामुक्ति केंद्र में संस्थान द्वारा सभी व्यवस्थाएं कि जा रही है।निरिक्षण के दौरान एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा नशामुक्ति केंद्र में उपलब्ध कराए जा रहे व्यवस्थाओ का जायजा लिया। और नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले युवाओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश संस्था प्रमुख को दिया। साथ ही नशामुक्ति केंद्र में रहने वाले लोगों को व्यस्त रखने का निर्देश दिया। निरिक्षण के दौरान एसडीएम जगरनाथ वर्मा ने किचन, बाथरूम,पुजाघर शयनकक्ष का निरिक्षण भी किया ।ईस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के सभी कर्मचारी भारती साहू, योगेश गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, संजय जायसवाल, विकास विश्वकर्मा, सचिन,जय विश्वकर्मा,सुरज सिंह, अर्णव ,रितेश सहित सभी स्टाफ और हितग्राही उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!