अंबिकापुर : 19 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

19 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर// जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 19 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक ई-कॉम एक्सप्रेस लिमिटेड मंजूषा टायपिंग गली नियर निशांत मेडिकल देवीगंज रोड घड़ी चौक अम्बिकापुर के डीसी मैनेजर श्री आलोक कुमार पाठक उपस्थित रहेंगे। जिसके अन्तर्गत डीलीवरी पार्टनर के 15 पदों के लिए भर्ती किया जाना है। इस पद हेतु आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संभावित वेतन 15,000 से 20000 या 15 रूपये प्रति पार्सल निर्धारित किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में होगी।
उक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक रोजगार ने बताया कि योग्यता रखने वाले आवेदक अपने साथ बायोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड नम्बर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ 19 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।