Advertisement

भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती नर्सिंग सहयोगी, ट्रेडमैन, महिला सैन्य बल सहित विभिन्न पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित

भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती नर्सिंग सहयोगी, ट्रेडमैन, महिला सैन्य बल सहित विभिन्न पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च तक आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर // सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट ूू.रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं पास) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैंडर भर्ती धर्म गुरू नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदो के लिए जारी की गई है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च तक खुली रहेगी।
अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि पश्चात पंजीयन या आवेदन करना संभव नही होगा। अतः भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में संपर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57