Advertisement

145 हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का मिला लाभ

145 हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का मिला लाभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर // गत दिवस बुधवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने पीवीटीजी बाहुल्य ग्राम खर्रानगर में स्वास्थ्य कैंप करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम खर्रानगर में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लोगों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम सितकालो, मतरिंगा एवं खर्रानगर के लाभार्थी शामिल हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिविर मे कुल 145 लाभार्थी उपस्थित हुए जिनका शत-प्रतिशत सिकलिन जांच किया गया। 3 गर्भवती महिलाओं की एएनसी यानी प्रसव पूर्व जांच की गई। इसी तरह कुल 18 बच्चों की भी मेडिकल जांच की गई। इसी दौरान 5 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनाया गया। 3 मधुमेह, 2 उच्च रक्त चाप वाले मरीजो की पहचान हुई। सामान्य सर्दी-खासी, अन्य मौसमी बीमारियों से ग्रसित हितग्राहियों को उचित परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराया गया। कैंप मे जनरल सर्जन डॉ. कान्ता सिह, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिहरलाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ आनन्द जायसवाल, ए.एन.एम. श्रीमत चन्द्रावती मरावी, ए.एन.एम. श्रीमती राखी हरदाहा, एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57