Advertisement

राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत 87 वरिष्ठजनों को 1350 जीवन सहायक उपकरण वितरित

राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत 87 वरिष्ठजनों को 1350 जीवन सहायक उपकरण वितरित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद // भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत पांच दिवसीय मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित कर जिले के वरिष्ठजनां को उनके आवश्यकतानुरूप सहायक उपकरण हेतु चिन्हाकित किया गया था। उक्त चिन्हाकिंत वरिष्ठजनों को सामग्री वितरण करने हेतु आज सम्पूर्ण भारत सहित जिले में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग महासमुन्द के समन्वय तथा एलिम्को जबलपुर की टीम द्वारा शिविर का आयोजन स्थानीय टाउनहॉल में किया गया। जिसमें विकासखण्ड महासमुन्द एवं बागबाहरा के 87 वरिष्ठजनों को कुल 1350 जीवन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर कमोड़ के साथ, निब्रेस, सामान्य व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, वॉकर, वॉकिंग स्टीक, स्पाईनल सपोर्ट एवं अन्य समाग्री वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार, वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नई दिल्ली मंत्रालय से नितिन मिश्र सेक्शन अधिकारी उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, श्रीमती सुधा साहू, श्रीमती निरंजना शर्मा, श्रीमती कौशिल्या बंसल, श्रीमती लक्ष्मी साहू, पवन साहू, श्रीमती सुरेखा कंवर सहित उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण एवं विक्रम कुमार महाराणा पी एंड ओ विशेषज्ञ एलिम्को जबलपुर एवं उनकी टीम शामिल थे। मंच संचालन ईश्वर चंद्राकर, फैकल्टी डाइट महासमुंद द्वारा किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57