मविशियों कों बुचड़खाना ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार।

क़ृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मविशियों कों बुचड़खाना ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले की गई त्वरित कार्यवाही, आरोपियों के कब्जे से 09 रास मवेशी किया गया बरामद।

प्रार्थी राजेश मरावी साकिन छेरमुंडा थाना धौरपुर द्वारा थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 16/02/24 को शंकरगढ़ निवासी नेसार अंसारी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा आसानडीह जंगल की ओर से मवेशियों कों पैदल हाकते हुए झारखण्ड की ओर ले जा रहे हैं, जो सभी संदिग्ध कों ग्रामीणों द्वारा रोककर रखा गया हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सुचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नेसार अंसारी एवं सभी संदिग्धो कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) नेसार अंसारी उम्र 54 वर्ष साकिन शंकरगढ़ कुसमी जिला बलरामपुर (02) धरमू उर्फ़ धरम साय उम्र 47 वर्ष साकिन देवरी धौरपुर (03) मोटू उर्फ़ उमेश उम्र 28 वर्ष साकिन पटोरा थाना लुन्ड्रा (04) लिखन राम उम्र 42 वर्ष साकिम देवरी थाना धौरपुर का होना बताये जो आरोपियों के कब्जे से 09 रास मवेशी मौक़े से जप्त किया गया एवं आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर मविशियों कों पैदल हाकते हुए झारखण्ड बुचड़खाना ले जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना धौरपुर मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/24 धारा छत्तीसगढ़ क़ृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना धौरपुर से प्रधान आरक्षक जगेश्वर मरकाम, आरक्षक अरविन्द पैकरा, राजेश पैकरा, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।