Advertisement

कार ड्रायविंग प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

कार ड्रायविंग प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

धमतरी//बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बडौदा आरसेटी) धमतरी द्वारा एलएमवी (कार ड्रायविंग) का प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। इस प्रशिक्षण के दौरान वाहन के रखरखाव, मोटर वाहन अधिनियम संकेत और प्रतीक, प्री ड्रायविंग चेक ड्राइवर की सीट पर कदम रखने से पहले और बाद के व्यावारिक ज्ञान, सड़क चिन्हों के प्रकार सफेद रेखा, पीली रेखा, लेन मार्किंग, जेबरा कॉसिंग, स्टॉप लाइन, पार्किंग मार्किंग मोटर वाहन अधिनियम 1988 केन्द्रीय मोटर में महत्वपूर्ण प्रावधान वाहन नियम, 1989 और राज्य मोटर वाहन नियम, रखरखाव पर ड्रायविंग का प्रभाव, टायर और बैटरी रखरखाव आदि की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी दी जायेगी।
निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि प्रशिक्षण दौरान तकनीकि जानकारी के साथ उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जायेगी। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण बेरोजगार महिलाएं एवं पुरूष जिनकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है आवेदन कर सकते है। इस प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण युवक एवं युवतियों को प्राथमिकता दिया जाएगा। कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन फार्म जमा किया जा सकता है। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा से युक्त है। प्रशिक्षण हेतु 35 सींटे आरक्षित है। आवश्यक दस्तावेज में बीपीएल राशन कार्ड फोटोकापी, प्रमाणपत्र फोटोकापी, 4 पासपोर्ट फोटो, और आधार कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकापी अपने साथ लेकर उपस्थित होंवे। प्रशिक्षण उपरांत बैंक द्वारा लोन सुविधा हेतु परामर्श उपलब्ध है। संपर्क निदेशक, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, कलेक्टर परिसर, कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे धमतरी। संपर्क हेतु फोन नंबर- 73899-43193, 97559-17024 है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47