Advertisement

राजिम कुंभ कल्प मेला के तैयारियों का किया अवलोकन

राजिम कुंभ कल्प मेला के तैयारियों का किया अवलोकन

पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक एवं कलेक्टर ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद //जिले के पवित्र धार्मिक नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में प्रतिवर्ष लगने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन इस वर्ष 24 फरवरी से 08 मार्च तक किया जायेगा। इसके लिए मेला स्थल पर तैयारी तीव्र गति से शुरू हो गई है। मेला के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पर्यटन विभाग के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज मेला स्थल पहुंचकर जिला स्तरीय नियुक्त नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक लेकर मेला संबंधी प्रगतिरत अद्यतन कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल के कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूर्ण करे। कलेक्टर ने मेला स्थल पर स्थानीय व्यवसायियों को दुकान आबंटन करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, राजिम एसडीएम धनजंय नेताम, एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक, सीईओ गरियाबंद श्रीमती पदमिनी हरदेल, सीएमओ श्री सलामे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM