Advertisement

03 सदस्यीय गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता।

सरगुजा पुलिस को 03 सदस्यीय गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता।

विगत 1 वर्ष में धनबाद, रांची, गुमला, बोकारो, जशपुर, पत्थलगांव, में घूम-धूम कर करीब 150 ग्रामीणों को बना चुके हैं ठगी का शिकार, जिसमें अनुमानित करीब 30 लाख से अधिक राशि की ठगी करना स्विकार किये हैं।
ठगी के दौरान स्वयं को केन्द्र सरकार की योजना के अधिकारी बताकर भोले-भाले ग्रामीणों को बनाते थे ठगी का शिकार, जिसमें टैबलेट कम्युटर से फोटो भी लिया करते थे।
सरगुजा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर की गई आरोपियों की गिरफ्तारी।
आरोपियों के कब्जे से 02 नग अपाचे मोटरसाइकल, 03 नग मोबाईल, 01 नग टैबलेट कम्प्युटर, ठगी की रकम 24000 रूपये नगदी जप्त की गई।
सरगुजा पुलिस को मुखबीर द्वारा गंगापुर में 03 संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर की मोटरसाईकल में घूमने की सूचना मिली। सूचना पर साईबर सेल, स्पेशल टीम तत्काल गंगापुर जाकर घेराबंदी कर 02 अपाचे मोटरसाईकल में घूम रहे तीनो संदेहियों को रोककर पूछ-ताछ किया गया। आरोपियों ने अपना नाम नाम 1. रोहित तिवारी पिता स्व. रामजी तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी गंगापुर तिवारी टोला मनियर बलिया (उ0प्र0) 2. कृष्णा कुमार पाण्डेय पिता जवाहिर पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी बीरामाटी थाना पकड़ी जिला बलिया (उ0प्र0) 3. गौतम पाण्डेय पिता हरेराम पाण्डेय उम्र 30 वर्ष बीरामाटी थाना पकड़ी जिला बलिया (उ0प्र0) बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मौके पर जिला- सरगुजा, अम्बिकापुर में आने का स्पष्ट प्रयोजन नहीं बता पाने से संदेह के आधार पर विस्तृत पूछताछ हेतु थाना लाया गया जहां पूछ-ताछ दौरान आरोपीगण तीनो योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मार्णाधीन मकान में जाकर आवास योजना अंतर्गत स्वयं को पर्यवेक्षण अधिकारी बताकर मकान निर्माण कार्य में अनियमितता एवं देरी से निर्माण का हवाला देते हुए उनसे 20-30 हजार रूपये की ठगी कर लेते थे। ठगी के दौरान विश्वास दिलाने हेतु आरोपीगण ग्रामीणों को हांथ में नगदी रकम के साथ अपने पास रखे टैबलेट कम्प्युटर में उनकी फोटो भी लिया करते थे।

आरोपियों ने सरगुजा जिले में बतौली एवं रघुनाथपुर थाना क्षेत्रातंर्गत ग्रामीणों से ठगी करना स्वीकार किया एवं अपने पास रखे टैबलेट कम्प्युटर में उसकी फोटो भी दिखाया साथ ही उनके पास से ठगी की गई 24000 रूपये नगद राशि एवं उनके बैंक खातों में करीब 60,000 धोखाधड़ी की राशि जमा करना स्वीकार किया है। आरोपियों के विरूद्ध चैकी रघुनाथपुर में प्रार्थी तिलक केरकेट्टा निवासी पहाड़पारा ग्राम कोट ने 25000 रूपये की ठगी की रिपोर्ट पर अपराध क्र- 31/2024 धारा 420, 34, भा.द.वि. तथा थाना बतौली की प्रार्थिया केलाजो कुजुर निवासी सुआर पारा बतौली की रिपोर्ट पर अपराध क्र-16/2024 धारा 420, 34, भा.द.वि. के तहत विधिवत कार्यवाही करते आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।

आरोपियों के बैंक खातो में जमा राशि हेतु संबंधित बैंक से संपर्क कर फ्रिज कराने हेतु पत्राचार किया गया है। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. भोजराज पासवान, आर. अनुज जायसवाल, आर. अशोक यादव, जितेश साहू, मनिष सिंह, विकाश सिंह, संजीव चैबे, सुयश पैकरा शामिल रहे।
जप्ती- उक्त तीनो आरोपियों के कब्जे से 24000 नगद राशि 02 नग अपाचे मोटरसाईकल, 03 नग मोबाईल, 01 नग टैबलेट कम्प्युटर 02 नग ए.टी.एम. कार्ड,

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57