Advertisement

सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

सरगुजा : देर शाम शहर मे सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, 130 से अधिक वाहनो पर हुई सख्त कार्यवाही, 19 वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय भेजी गई। जिले के 03 वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारियों के देख-रेख मे 150 की संख्या मे तैनात पुलिस फोर्स एवं थाना/चैकी द्वारा कुल 10 बिन्दुओं पर संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान।

कार्यवाही के दौरान नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही।

आज दिनांक देर शाम सरगुजा पुलिस द्वारा विजिबल पुलिसिंग के तहत शहर मे सघन चेकिंग अभियान की कार्यवाही की गई, पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के देख-रेख मे समस्त थाना/चैकी के करिब 150 की संख्या मे उपस्थिति बल द्वारा सघन चेकिंग शहर के सभी प्रमुख चैक चैराहो सहित शहर की सभी आउटर सीमा पर तैनात कर नाबालिग वाहन चालक, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सरगुजा पुलिस द्वारा शहर के 10 प्रमुख चैक चैराहो पर पुलिस टीम तैनात किये गए थे। जिसमे समलाया चैक, भारत माता चैक, बंगाली चैक, चांदनी चैक, बिलासपुर चैक, बस स्टैंड तिराहा, चैपाटी, अम्बेडकर चैक, पंजाब गार्डन तिराहा, साईं मंदिर तिराहा के पास संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन जांच की गई, कार्यवाही के दौरान 130 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही करते हुए चालानी कार्यवाही की गई एवं 19 वाहनों को जप्त कर माननीय न्यायालय भेजी गई। चालानी कार्यवाही दौरान वाहन मालिकों से कुल 65800 समन शुल्क वसूली गई। कार्यवाही दौरान 03 नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई, मॉडिफाइड अमानक साइलेंसर के मामले में 02 अमानक साइलेंसर कों निकलवाकर जप्त की गई कार्यवाही की गई, एवं तीन सवारी वाले 55 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि यातायात के नियमो का पालन करें, नाबालिगो कों वाहन चलाने हेतु ना देवे, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

सरगुजा पुलिस की 10 लोकेशन पर तैनात संबंधित थाना/चैकी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रूची लेकर अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रोकने एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु कार्यवाही की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57