Advertisement

सब स्टेशन सीतापुर में बढ़ाई गई विद्युत वितरण क्षमता, 45 गांव के लगभग 9000 से अधिक उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

सब स्टेशन सीतापुर में बढ़ाई गई विद्युत वितरण क्षमता, 45 गांव के लगभग 9000 से अधिक उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर // मुख्यमंत्री अधोसंरचना विद्युतीकरण योजना के तहत बीते शुक्रवार को विद्युत वितरण केंद्र सीतापुर अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन सीतापुर में 3.15 एमवीए लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 5.00 एमवीए की गई है, जिसकी कुल लागत 60.00 लाख रुपए है। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में लो वोल्टेज एवं ओवर लोड की समस्या से निजात मिलेगी तथा पॉवर ट्रांसफॉर्मर 5.00 एमवीए की क्षमता बढ़ जाने से सीतापुर वितरण केन्द्र के 45 गांव के लगभग 9000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
आर नागवंशी कार्यपालन यंत्री (स/ स) संभाग अंबिकापुर, पी.के. साहू कार्यपालन यंत्री (परियोजना) अंबिकापुर, एस. प्रजापति कार्यपालन अभियंता (एसटीएम) अंबिकापुर,अमित टोप्पो सहायक अभियंता, महेंद्र साहू सहायक अभियंता (परियोजना), एल.के. नामदेव सहायक अभियंता (उपसंभाग) सीतापुर,नीरज कुजूर कनिष्ठ अभियंता (वितरण) सीतापुर व अन्य लाइन कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग से उपभोक्ताओं की मदद के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57