Advertisement

बिना ब्याह घर में जबरन रखने का विरोध करने पर कलयुगी पुत्र ने टांगी से प्रहार कर अपने ही पिता की हत्या कर दी।

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़-विश्रामपुर थाना अंतर्गत करंजी चौकी के ग्राम रुनियाडीह में कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को टांगी से मारकर मौत के घाट उतार दिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार पुत्र पिता की हत्या के बाद फरार हो गया जिसकी तलाश करंजी पुलिस कर रही है।करंजी चौकी के रुनियाडीह गाँव के रहने वाला आरोपी पुत्र अंकित सिंह कुछ दिन पहले गाँव की ही एक लड़की को बिना शादी के ही अपने घर पर रख लिया इस बात को लेकर उसका अपने पिता शिवराम से आये दिन विवाद होता था।आज रात भी आरोपी बेटा और मृतक पिता शराब के नशे में थे इसी बीच दोनों के बीच शादी करने और कोई काम न करने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया इस बात से नाराज़ होकर आरोपी बेटा अंकित ने पास में ही रखे टांगी से अपने पिता के ऊपर संघटिक प्रहार कर दिया।बताया जा रहा है कि अरोपी ने अपने पिता के शरीर के कई जगह पर टांगी से हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई।फिलहाल करंजी पुलिस मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57