Advertisement

नियमित योग कर स्वस्थ एवं स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण करें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत बिश्रामपुर,डीएवी पब्लिक स्कूल, भाजपा के विभिन्न मंडलों, एकता स्टेडियम में सामूहिक योग संपन्न-
गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न राजनीतिक गैर राजनीतिक एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक साथ योग किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी शिवनन्दनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जयनगर बिंझिया सामुदायिक भवन एवं वीरपुर में दो अलग – अगल जगहों पर मंडल अध्यक्ष देवधन राम बिंझिया के अध्यक्षता पर 21 जून 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि अविभाजित सरगुजा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सहकारी बैंक के डायरेक्टर अजय गोयल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि हमारे देश के ऋषी मुनियों के काल से यह अभ्यास किया जाता आ रहा है। योग मनुष्य जीवन की सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति पाने का कारगर उपाय हैं। जिस प्रकार कोरोना का कहर पूरे विश्व में फैल चुका है, आज प्रत्येक लोगों को योग को अपने जीवन में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री संदीप सरकार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय राज अग्रवाल, कु.पुनीता देवांगन योगा प्रशिक्षित, वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सेन, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनी बग्गा ,आई.टी.सेल. सहसंयोजक शिव राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन बर्मन, शुभेंदु चटर्जी, भोला सिंह, देवेंद्र सोनवानी, विवेक अग्रवाल, इसी प्रकार डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में विद्यालय के प्राचार्य एवं ओ जोन आई श्री आरजे के रेडी विद्यालय परिवार के साथ योग कार्यक्रम संपन्न कराएं। स्थानीय एकता स्टेडियम में जतिन तायल,मनोज गोयल, वीरेश सिंह, रामरतन मित्तल, अमित गोयल, प्रदीप गर्ग, रिंकू अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रॉकी लामा, आदि युवाओं का योगा दल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगा किया।
नगर पंचायत विश्रामपुर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की स्वच्छता कर्मचारियों ने सामूहिक योग कार्यक्रम हिस्सा लिया इन्हें गोपाल सिंह विद्रोही ने योग की विभिन्न मुद्राओं के विषय में जानकारी दी तथा नियमित योग कर स्वस्थ एवं स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण करने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री विद्रोही ने आगे कहा कि जिस देश की जनता स्वस्थ रहेगी वह राष्ट्र मजबूत होगा ।इसलिए आप सब नियमित योग करें ।इस अवसर पर पार्षद रवि शंकर बउवा,आकाश सिन्हा, नरेश सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57