Advertisement

जिला सत्र न्यायाधीश ने किया न्यायालय हेतु भूमि का निरीक्षण

बलरामपुर/21/06/ 2021/जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिराजुद्दीन कुरैशी ने जिला मुख्यालय बलरामपुर में आज बलरामपुर व्यवहार न्यायालय एवं न्यायाधीश निवास हेतु चयनित भूमि का स्थल निरीक्षण किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने जिला मुख्यालय बलरामपुर में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की उपस्थिति में स्थानीय विश्राम गृह में जिले में स्थापित व्यवहार न्यायालयों के भवन निर्माण एवं न्यायाधीश आवास हेतु भूमि का आवंटन व अन्य विभागीय कार्य हेतु वृहद चर्चा की।
इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश के साथ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश श्री प्रफुल्ल कुमार सोनवानी श्री मधुसूदन चंद्राकर, श्री निक्सन डेविड लकड़ा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1,श्री गुलापन राम यादव व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 राजपुर,श्री अनंत दीप तिर्की व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 वाड्रफनगर,सुश्री अंकिता तिग्गा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 बलरामपुर व कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल,पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के अतिरिक्त अनुभाग अधिकारी राजस्व बलरामपुर, वाड्रफनगर,राजपुर तथा अन्य न्यायिक व राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57