Advertisement

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने नाबालिग युवाओं द्वारा टोली बनाकर किए जा रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया!

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने नाबालिग युवाओं द्वारा टोली बनाकर किए जा रहे अपराध पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने जिले में बढ़ते अपराध और नाबालिग युवाओं द्वारा टोली बनाकर किए जा जरहे अपराध पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया है। पुलिस अधीक्षक से उन्होंने नाबालिगों के माता पिता को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी देने और कानून सम्मत कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।
सरगुजा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि नाबालिगों द्वारा विगत कुछ दिनों से गैंग बनाकर आये दिन मारपीट करने की घटना सामने आ रही है। युवकों का समूह सिर्फ मारपीट ही नहीं करता बल्कि घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर अपना दबदबा बनाने का प्रयास करता है। अपराधियो पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। स्कूली बच्चे खुले आम कानून को धता बना कर खतरनाक स्टंट कर रहे है।युवाओं में नशे का प्रचलन भी बढ़ा है। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपराध को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाने, कानून सम्मत कठोर कार्यवाही,अपराध में संलिप्त नाबालिगों के परिजनों को समझाइश देने कहा ।उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए पूर्व में चलाए गए निजात कार्यक्रम की भांति अभियान छेड़ कर नशे के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट कहा अपराधी कोई भी हो उस पर बगैर किसी के दबाव के ठोस कार्यवाही करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57