Advertisement

पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 मार्च को

पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 मार्च को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर//आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय,कन्या शिक्षा परिसर कैम्पस में आयोजित है।
उन्होंने परीक्षार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि जिनके द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त अम्बिकापुर में जमा किया गया है उनका प्रवेश प्रत्र सहायक आयुक्त कार्यालय से तथा जिन्होंने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या मण्डल संयोजक लखनपुर, उदयपुर, लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर एवं मैनपाट में जमा किये है, वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित मण्डल संयोजकों से 20 फरवरी से प्राप्त कर सकते है अथवा निर्धारित परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय से परीक्षा प्रारंभ होने के डेढ़ घण्टे पूर्व उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथि को फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र वे विद्यार्थी होगें जिनके पालकों की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो, आयकर दाता न हो, सरगुजा जिले के मूल निवासी हो तथा ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में कक्षा 5वीं अध्ययनरत हो। गलत जानकारी देकर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी चयन पश्चात भी अपात्र होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57