Advertisement

महतारी वंदन योजना को लेकर जिले की महिलाओं में दिखा भारी उत्साह

महतारी वंदन योजना को लेकर जिले की महिलाओं में दिखा भारी उत्साह, अंतिम दिन तक योजना का लाभ लेने जिले में 02 लाख 23 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन
पात्र हितग्राहियों को 08 मार्च को किया जाएगा राशि अंतरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर // शासन की महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। योजना का लाभ लेने के लिए सरगुजा जिले में 02 लाख 23 हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है। प्रथम चरण की आवेदन करने की समय सीमा के अंतिम दिन 20 फरवरी तक महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों, परियोजना कार्यालयों, वार्ड कार्यालयों में पहुंचकर आवेदन किया। शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इस हेतु 5 फरवरी से महिलाओं द्वारा आवेदन भरने की शुरुआत की गई। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में आवेदन के पहले दिन से ही महिलाएं उत्साह के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों, वार्ड कार्यालयों में जाकर ऑनलाइन फार्म भरने में जुटीं। मंगलवार को फार्म भरने की अंतिम तिथि पर दोपहर तक 2 लाख 23 हजार 900 महिलाओं ने आवेदन किए। अंतिम समय तक आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या में बढोत्तरी हुई। आवेदनों का सत्यापन का कार्य भी निरंतर जारी है।
बता दें कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अंतिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 05 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 08 मार्च 2024 को किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57