Advertisement

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अंबिकापुर// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2019 के भाग (बी) के तहत् छ.ग. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
जिसमें आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 मार्च सायं 4.00 बजे तक निर्धारित है। अतः इस समयावधि में आवेदन पत्र संभागीय मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कम्पोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, कलेक्ट्रेट कैम्पस अम्बिकापुर,में जमा कर सकते है। योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक को छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है, आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से हो तथा छ.ग. राज्य का स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो। आवेदक भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित है अथवा नहीं, यह सिद्ध करने का दायित्व आवेदक का होगा। यदि इस संबंध में आवेदक द्वारा गलत विवरण प्रस्तुत किया जाता है तो उसे इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। आवेदक की आयु 01 जनवरी 2024 को न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक की स्वयं की आय या माता-पिता/पालक की वार्षिक आय रूपये 3.00 लाख से अधिक न हो इस हेतु समक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है, ऐसे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी शासकीय सेवा में कार्यरत हो, वे इस योजना हेतु पात्र नहीं होंगे, चयनित अभ्यर्थियों को योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जायेगा।
आवेदक का कर्तव्य होगा कि वह आवेदन पत्र में चाही गई समस्त जानकारी सही-सही देवे एवं स्वयं के द्वारा संबंधित अभिलेख सत्यापित कर आवेदन के साथ संलग्न कर प्रस्तुत करे। आवेदन पत्र की प्रविष्टि एवं अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर आवेदन निरस्त किया जायेगा। योजना संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्रारूप हेतु विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइड से प्राप्त किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57