Advertisement

योगाभ्यास  आरोग्य रहने के संकल्प को पूरा करता है- कलेक्टर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के  अवसर पर गोगाभ्यास किया। उन्होंने योग दिवस की बधाई दी और योगाभ्यास करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। योगाभ्यास से हमारा आचार व्यवहार ही संतुलित नही रहता बल्कि आरोग्य रहने का संकल्प भी पूरा होता है। इससे शारीरिक और मानसिक क्षमता बढ़ता है। कोविड महामारी ने योग की अहमियत को दिखाया है। वैज्ञानिकों और चिकित्सको का प्रबल मत है कि कोविड और पोस्ट कोविड से लड़ने में योग से सफलता मिलती है। उन्होंने योग दिवस की बधाई देते हुए नियमित योगाभ्यास की आदत डालने की अपील की। जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे सहित जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक योग दिवस पर योगभ्यास किया।
उल्लेखनीय है कि पहली बार 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया तब से प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57