Advertisement

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई शहर के महामाया पहाड़ से लगे गर्दनपाठ नाले से एक युवक के शव को बरामद किया।


संजू रजक/ ब्यूरो चीफ/ अम्बिकापुर/ अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने कई टुकड़ो में एक अज्ञात युवक के शव को बरमाद किया है। जबकि युवक के सिर की तलाश पुलिस की टीम कर रही है। इधर घटना की सूचना लगते ही पुलिया के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे थे।

अंबिकापुर शहर में बढ़ते अपराध के बीच एक और खौफनाक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरत में पड़ गई है। दरअसल कोतवाली पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर के महामाया पहाड़ से लगे गर्दनपाठ नाले से एक युवक के शव को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात लोगों ने युवक की दर्दनाक हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए बोरे में बांध कर गर्दन पाठ नाले में फेंका दिया था। वही जब कोतवाली पुलिस की टीम शव को बरामद करने घटना स्थल पर पहुंची तो पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल पुलिस की टीम ने बोरे से कई टुकड़ों में युवक के शव को बरामद किया। जबकि युवक का सिर धड़ से अलग था और सिर को अज्ञात आरोपियों ने किसी अन्य जगत पर ठिकाना लगा दिया था। जिस वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। वही अब पुलिस की टीम धड़ से अलग सिर की तलाश में जुट गई है। यहीं नहीं आसपास के इलाके में शव का दुर्गंध न फैले इसके लिए शातिराना अंदाज में अज्ञात आरोपियों ने शव के पास भारी मात्रा में मरी हुई मुर्गियों को भी फेंक दिया था। लेकिन जब स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इधर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोशिमा, एडिशनल एसपी सुनील शर्मा भी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। इधर जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से महज 200 मीटर दूरी पर लावारिस हालत में एक बाइक को भी बरामद किया है। हालांकि बाइक जर्जर हालत में पुलिस को मिली थी बाइक के दोनों चक्के गायब थे। वही अब पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ले रही है। घटनास्थल से 5 दिनों के भीतर कितने लोग गुजरे इसकी पड़ताल के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। इधर पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोशिमा का कहना है कि हर पहलू पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की कितने दिन पहले हत्या की गई है। वही अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अज्ञात शव के सिर को खोज निकालने के लिए बनी हुई है। सिर के मिलने के बाद ही युवक की शिनाख्त हो सकेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05