छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस विधायक की बिगड़ी तबियत: संसदीय सचिव को अस्पताल में कराया गया भर्ती… फीवर और पेट दर्द की शिकायत… CM ने फोन पर जाना हालचाल… गृहमंत्री मिलने पहुंचे अस्पताल….

रायपुर। सामरी विधायक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की तबियत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने की वजह से चिंतामणि महाराज को आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी बेहतर इलाज हेतु उन्हें रायपुर लाया गया। तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने फोन पर उनका हाल-चाल जाना। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर के निजी अस्पताल में चिंतामणि महाराज का कुशलक्षेम जानने पहुंचे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु राजधानी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पहले चिंतामणि महाराज से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और फिर अस्पताल प्रबंधन से उनके स्वास्थ्य की प्रगति की जानकारी ली।

गृहमंत्री साहू ने अस्पताल प्रबंधन को उनके बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने चिंतामणि महाराज को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं। फीवर और पेट दर्द की शिकायत थी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!