Advertisement

मैनपाट महोत्सव 2024 : सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौड़ एवं अल्ताफ़ रजा के गीतों से सजी संध्या

मैनपाट महोत्सव 2024 : सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौड़ एवं अल्ताफ़ रजा के गीतों से सजी संध्या

इंडियाज गॉट टैलेंट फेम अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी के बच्चों के कारनामों से दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबाई

दूसरे दिन भी जारी सांस्कृतिक कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर // मैनपाट महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बॉलीवुड गायकों के आवाज से गुंजायमान हुआ मैनपाट। देर शाम प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्ताफ रजा तथा मशहूर बॉलीवुड गायक रूपकुमार राठौर ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। गायक अल्ताफ रजा ने पहले तो कभी-कभी गम था, तुम तो ठहरे परदेशी जैसे बहुत से गीत प्रसिद्ध गीत गाकर समा बांधे रखा। वहीं रूप कुमार राठौड़ ने संदेशे आते हैं, तुझ में रब दिखता है जैसे गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। रूप कुमार राठौड़ ने पत्नी सोनाली राठौड़ के साथ मैनपाट महोत्सव में मधुर प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। इसी तरह बॉलीवुड सिंगर श्रद्धा पंडित के गीतों पर भी लोग खूब झूमे।
सोनी टीवी के कार्यक्रम इंडियाज गॉट टैलेंट के विजेता नारायणपुर के अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी के बच्चों के करतब कारनामे लाइव देख सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को बेहद प्रभावित किया।
महोत्सव के दूसरे दिन भी जारी रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम -महोत्सव के मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उन्होंने तेरे जैसा यार कहा गीत द्वारा अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा।
स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दूसरे दिन महोत्सव की शुरुआत हुई। दूसरे दिन अंबिकापुर के राहुल मंडल ने रामभक्ति पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं लिटिल चैम्प प्रियांशु मिश्र ने कई बॉलीवुड गाने गाए। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुतियां दी।
स्वामी आत्मानन्द विद्यालय बतौली की छात्राओं द्वारा वीणा वादिनी ज्ञान की देवी गीत पर प्रस्तुति दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57