Advertisement

आपसी वाद विवाद पर मारपीट कर गंभीर चोट कारित करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

आपसी वाद विवाद पर मारपीट कर गंभीर चोट कारित करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा किया गया जप्त।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी सिहू राम उम्र 50 वर्ष साकिन डुमरडीह थाना धौरपुर द्वारा दिनांक 22/02/24 कों थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22/02/24 कों प्रार्थी सुबह अपने घर से निकलकर खेत तरफ जा रहा था, इसी बीच प्रार्थी का भतीजा गुड्डू प्रार्थी से सरसो काटने की बात कों लेकर वाद विवाद करने लगा जो आपसी वाद विवाद होने पर आरोपी गुड्डू द्वारा प्रार्थी सिहू राम कों मारपीट कर गंभीर चोट कारित किया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 16/24 धारा 294, 506, 326 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम गुड्डू उम्र 42 वर्ष साकिन रवई थाना धौरपुर का होना बताया, जो आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया हैं, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना धौरपुर से प्रधान आरक्षक जयनाथ भगत आरक्षक अरविंद पैकरा शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05