Advertisement

दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार।

दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा//दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले मे राशिद अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन गोधनपुर गांधीनगर द्वारा दिनांक 12/12/23 कों थाना गांधीनगर आकर सूचना दिया कि सूचक का विवाह वर्ष 2023 मे हुआ था, दिनांक 11/12/23 कों रात कों खाना पीना खाकर अपनी पत्नी के साथ सोया था कि सुबह उठकर देखा तो सूचक की पत्नी अपने कमरे मे फ़ासी लगाकर फौत कर चुकी थी, सूचना पर मामले मे प्रथम दृष्टिया मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर शव पंचनामा किया गया एवं मृतिका के परिजनों के बयान लिए गए, जांच मे मृतिका के पति, सास, ससुर एवं भसूर द्वारा मृतिका कों प्रताड़ित करने की बात सामने आई, दहेज़ प्रताड़ना के सम्बन्ध मे समय समय पर मृतिका द्वारा अपने मायके वालो कों जानकारी दी गई थी, मामले मे मृतिका के पति राशिद अंसारी उम्र 28 वर्ष, सास नशिदा परवीन उम्र 50 वर्ष ससुर शमीम इक़बाल उम्र 59 वर्ष , एवं भसूर मनऊव्वर उम्र 33 वर्ष सभी साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 85/24 धारा 306, 498 (ए), 34 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक पवन यादव, अनिल पैकरा, रामकेश्वर सिंह, केशर सिंह शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05