Advertisement

आपातकालीन सेवा डायल 112 मे उत्कृष्ट कार्य कर सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले कों नगद ईनाम एवं प्रशस्ती पत्र

आपातकालीन सेवा डायल 112 मे उत्कृष्ट कार्य कर सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले आरक्षक एवं वाहन चालक कों नगद ईनाम एवं प्रशस्ती पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित।


सर्पदंश के मामले मे पिड़ित कों तत्काल आपातकालीन सुविधा प्रदान करते हुए डायल 112 टीम द्वारा की गई थी त्वरित कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा जिले मे आमनागरिकों कों त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 वाहन का सुचारु रूप से संचालन किया गया जा रहा हैं,डायल 112 आपातकालीन वाहन मे ड्यूटी मे तैनात पुलिस टीम कों किसी भी मामले की सूचना प्राप्त होने पर शीघ्रता से घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों कों सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी क्रम मे दिनांक 05/11/23 कों थाना कमलेश्वरपुर छेत्र अंतर्गत संचालित आपातकालीन वाहन डायल 112 कमलेश्वरपुर शेर 01 कों जरिये सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चम्परवा कमलेश्वरपुर मे एक व्यक्ति कों विषैले सांप ने काट लिया हैं, जिसे तत्कालीन स्वास्थ्य सेवा एवं ईलाज की आवश्यकता हैं, सर्पदंश की सूचना पर ड्यूटी मे तैनात आरक्षक क्रमांक 727 निर्मल तिग्गा एवं वाहन चालक कीर्ति सिंह द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही कर दिए गए इवेंट मे रवाना होकर तत्काल घटनास्थल चम्परवा कमलेश्वरपुर पहुंचकर पिड़ित कों आपातकालीन सुविधा प्रदान करते हुए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया एवं सर्पदंश से पिड़ित व्यक्ति कों उचित स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई, ड्यूटी मे तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक की शीघ्रतम कार्यवाही से पिड़ित कों समय पर ईलाज की सुविधा प्राप्त हुई जिससे पिड़ित कों सर्पदंश के पश्चात बचाया जा सका हैं।

उपरोक्त मामले मे डायल 112 ड्यूटी मे तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक कों सराहनीय सेवा के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा 300/- नगद ईनाम एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कर्मचारियों कों भविष्य मे भी लगातार उत्कृष्ट कार्य कर आमनागरिकों कों बेहतर सुविधा प्रदान करने की समझाईस दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57