Advertisement

कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्राप्त 4,842 करोड़ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी : भाजपा

कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्राप्त 4,842 करोड़ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी : भाजपा

रायपुर// भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्राप्त 4,842 करोड़ रुपए की राशि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी : भाजपा,प्रदेश अध्यक्ष देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्रदेश को राशि की किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के प्रति प्रदेश इकाई और प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की

किरण देव ने कहा : छत्तीसगढ़ को करों की हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त राशि इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ का नाता बहुत गहरा है और छत्तीसगढ़ की जनता भी इस नाते को निभाएगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कर हस्तांतरण प्रक्रिया में प्रदेश को 4,842 करोड़ रुपए की किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति प्रदेश इकाई और प्रदेशवासियों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। देव ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि निश्चित ही यह राशि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में अब तक कर की हिस्सेदारी और योजनाओं के तहत 4,842 करोड़ रुपए की इस राशि को मिलाकर प्रदेश को 3.70 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तब केंद्र में एक लम्बे समय तक केंद्र में कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार 10 वर्षों तक काबिज थी। प्रदेश में तब डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व में भाजपा की सरकार थी और तब केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार को कोई उल्लेखनीय आर्थिक मदद नहीं मिल पाती थी, लेकिन जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित हुई है, 2014 से 2024 तक के 10 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को 3.70 लाख करोड़ रुपए प्रदेश के विकास के लिए करों की हिस्सेदारी और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिए गए हैं। श्री देव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मीय लगाव, प्रेम और छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए चिंता और संवेदनशीलता का परिचायक है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ को करों की हिस्सेदारी के रूप में 4,842 करोड़ रुपए की जो राशि प्राप्त हुई है, वह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी और छत्तीसगढ़ का नाता बहुत गहरा है और छत्तीसगढ़ की जनता भी इस नाते को निभाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47