Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव अफेयर को लेकर एक युवक ने नाबालिग पर कैंची से हमला कर दिया

छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव अफेयर को लेकर एक युवक ने नाबालिग पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा का है। जानकारी के अनुसार, पथर्रीपारा का रहने वाला सागर यादव (18) का एक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। कुछ समय बाद लड़की ने सागर से दूरी बना ली और उसी मोहल्ले के दूसरे नाबालिग के करीब आ गई। इसी बात से सागर नाराज था।

सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सागर यादव ने अपने पास रखी कैंची से नाबालिग के चेहरे पर कई वार किए। हमले में किशोर घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला

सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर का बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपी सागर यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने सागर यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं आपराधिक मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर यादव आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। नाबालिग रहते हुए उसे एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। बालिग होने के बाद उसने फिर से यह घटना की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47