एसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड़

एसपी रामकृष्ण साहू ने ली रक्षित केन्द्र में पुलिस जवानों का जनरल परेड़

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू द्वारा आज शुक्रवार को रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर पुलिस परेड़ ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ का निरीक्षण किया गया। एसपी द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। परेड़ में अच्छी गणवेश धारण करने वाले अधि./कर्म. को पुरस्कृत भी किया गया। जिलें के थाना/चौकी व रक्षित केन्द्र एवं अन्य शाखा को आबंटित शासकीय वाहनों एवं ड्रायवर टूल कीट, क्वाटर गार्ड, शस्त्रागार शाखा (आर्मोरी) का निरीक्षण किया और वाहनो के रख रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसपी ने परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को हमेशा खुश रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही प्रति-दिन अपने कार्य के अनुसार अपने दैनिक दिनचर्या से समय निकाल कर खेल, योगा, व्यायाम एवं अन्य एक्टिविटी करने को कहा।जनरल परेड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ ही साथ डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी बृजकिशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, निरीक्षक मुकेश यादव, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, दुलेश्वर चंद्रवंशी, राकेश साहू, योगेश अग्रवाल, सउनि दिलीप सिंह, उदलराम तांडेकर, जितेन्द्र कश्यप एवं रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ एवं थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।