Advertisement

03 मार्च को जिलेभर के 0 से 05 वर्ष तक के लक्षित 1 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

03 मार्च को जिलेभर के 0 से 05 वर्ष तक के लक्षित 1 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर // मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 03 मार्च को पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें जिलेभर के 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पालियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में लक्षित कुल 1,38,077 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में विकासखण्ड बतौली के 11671, भफौली के 24475, धौरपुर के 18733, सीतापुर के 15755, मैनपाट के 13074, लखनपुर के 18434, उदयपुर के 13044 एवं शहरी क्षेत्र के 22891 बच्चे शामिल है। जिले में कुल 899 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 1104 दलों के द्वारा प्रत्येक शासकीय चिकित्सालय, शासकीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जायेगी। इसके उपरांत छूटे हुये बच्चों को दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2024 को निर्धारित दल द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने सभी 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ में पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर पोलियो बिमारी से अपने बच्चों को सुरक्षित रखें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57