Advertisement

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चों को पूर्व अध्यनरत बच्चों की पुस्तकों का किया गया वितरण

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ – राज्य शासन की मंशा अनुरूप क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में संस्था के पदस्थ समस्त शिक्षकों द्वारा मोहल्ला कक्षा व पारा पढ़ाई के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत में संस्था प्रमुख द्वारा बताया गया कि पूर्व की ही तरह मोहल्ला कक्षा एवं पारा कक्षा, मिसकॉल गुरुजी, ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से बच्चों को अध्ययन-अध्यापन से जोड़े रखा जाना है ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसी तारतम्य में, मैं और मेरे सभी शिक्षक साथियों के द्वारा पूर्व अध्ययनरत बच्चों के घर-घर जाकर उनसे पूर्व कक्षा की किताबों को वापस ली गई तथा इस शिक्षण सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उनके कक्षा-कक्ष के अनुरूप पुस्तकों को प्रदान करने का कार्य पिछले 2 दिनो से प्रारंभ कर दी गई है ताकि आने वाले समय में शासन, जिला व विकास खंड स्तर के अधिकारियों की मंशा अनुरूप मोहल्ला कक्षा का संचालन पारा टोला में किया जा सके। बच्चों को पढ़ाई से अनवरत जोड़े रखने हेतु पाठ्यपुस्तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जब यह पुस्तक उनके हाथों में होती है तो निश्चित तौर पर बच्चे भी पढ़ाई से जुड़ने का मन बनाते हैं। नई किताबों के आने पर बच्चों को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए घर-घर जाकर बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों से किताबों को वापस लेने और नई कक्षा के अनुरूप पूर्व की बच्चों से किताबों को लेकर देने के कार्य में सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में संस्था के शिक्षक श्रीमती एम. टोप्पो, तिलेश्वरी राजवाड़े, रिजवान अंसारी एवं विद्यावती सिंह के द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है, जिसकी प्रशंसा पालकों द्वारा मुक्त कंठ से की जा रही है। कोविड-19 के जारी निर्देश के परिपालन में उक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी और अभी पुस्तकों को कलेक्ट करने व पुनः वितरित करने का कार्य भी इन्ही निर्देशों के परिपालन के तहत की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57