Advertisement

सत्ता के लुटेरों ने पूरी दुनिया में भारतवर्ष का मान, सम्मान, गौरव सब कुछ धूमिल करके रखा था : साव

सत्ता के लुटेरों ने पूरी दुनिया में भारतवर्ष का मान, सम्मान, गौरव सब कुछ धूमिल करके रखा था : साव

उपमुख्यमंत्री साव ने भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों के संयुक्त सम्मेलन में भरी हुंकार : जो बात आम जनता की सोच में नहीं आई, वह काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में करके दिखाया

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल ने कहा : देश की जनता आज प्रधानमंत्री मोदी के प्रति और भी ज्यादा विश्वास प्रकट कर रही है, प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाना है

प्रदेश महामंत्री भारती ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान की विस्तृत जानकारी दी, कहा : घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे, मोदी का पत्र सौंपेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में मुखरता और प्रखरता से भाजपा ने नारे लगाए और भाजपा के नारे को जनता ने स्वीकार किया, और आज जब लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब पूरा देश एक ही नारा लगा रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार; अबकी बार 400 पार। श्री साव ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में ‘अऊ नई सहिबो बदल के रहिबो’ का नारा जनता ने स्वीकार किया, उसी तरह अबकी बार 400 पार का नारा जनता स्वीकार कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री साव रविवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के सभागार में पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

बैठक प्रारंभ होने के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के इतिहास पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि कैसे दो सांसदों वाली भाजपा अपनी विचारधारा, जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते आज विश्व की सबसे बड़ी सदस्यता वाली राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार है और पिछले 10 वर्षों में देश में बहुत क्रांतिकारी, ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ सार्थक व सकारात्मक परिवर्तन आया है। श्री साव ने 2014 से पहले देश की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि पहले आए दिन घोटाले, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद की स्थिति थी। देश के लोगों में घोर निराशा का वातावरण था। देश की जनता कहती थी कि इस देश का कुछ नहीं होने वाला। यहां घोटाले और भ्रष्टाचार रुक नहीं सकते। देश में आतंकवाद की घटनाएँ बंद नहीं हो सकती। कहीं भी किसी भी शहर में बम विस्फोट की घटना हो जाती है। भारत देश, जिसका इतिहास वैभवशाली एवं गौरवशाली रहा, सत्ता के लुटेरों ने पूरी दुनिया में उस देश का मान, सम्मान, गौरव सब कुछ धूमिल करके रखा था। लेकिन पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कई जनकल्याणकारी काम किए हैं। जो बात आम जनता की सोच में नहीं आई वह काम प्रधानमंत्री मोदी ने करके दिखाया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि 11 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण कर माताओं और बेटियों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिया, जिसके कारण देश में आज स्वच्छता का अभियान चल रहा है। देश के स्वास्थ्य संगठनों ने कहा है कि देश में शौचालय निर्माण की वजह से बीमारियां कम हुई हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से आज देश की जनता खुशहाल है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाओं का संचालन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने किया है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत आज गरीबों का 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज हो रहा है। देश के गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत दी जा रही है। हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था केंद्र सरकार ने की है। कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व से संभव हो पाया। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के मंदिर, जिसके लिए कई लोगों ने अपने जीवन की आहुति दी, में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कोरोना काल में पूरी दुनिया कहती थी कि भारत में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी नहीं है और कोरोना महामारी में भारत देश बचने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को नि:शुल्क को-वैक्सीन उपलब्ध कराया, साथ-ही-साथ दूसरे देशों को भी वैक्सीन दिया। आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। आज देश की सीमाओं पर भारत सुरक्षित हुआ है। यह सभी आपके पुरुषार्थ व परिश्रम के कारण हुआ है। साव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी की सभी गारंटी को पूरा करने की शुरुआत 25 दिसम्बर से कर दी है। दो वर्षों के धान के बकाया बोनस का भुगतान सुशासन दिवस के दिन कर दिया गया। पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए राज्यांश की व्यवस्था कर दी गई है। 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए में की गई। इसके साथ महतारी वंदन योजना के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। धान के अंतर की राशि का भुगतान भी 12 मार्च को कर दिया जाएगा। इसके साथ मोदी की सभी गारंटियों को जल्द ही पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। हमारा नारा है- अबकी बार 400 पार, और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाना है। विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है, इसके लिए मैं सभी साथियों को विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। यह आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत है और छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद है। उसी तरह देश की जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति और भी ज्यादा विश्वास प्रकट कर रही है। श्री जम्वाल ने कहा कि हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है और पार्टी के लिए कार्य करना है। हमें एक बार फिर कड़ी मेहनत करनी है तभी अबकी बार 400 पार होंगे। आज हमें यह संकल्प लेना है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करनी है। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि हमारी सभी योजनाओं का लाभ हर बूथ तक पहुँचे। हमें हर बूथ में 370 वोट प्लस करना है। लाभार्थियों से कहना है कि देश के प्रधानसेवक ने आप सभी को अपना प्रणाम भेजा है और इसके लिए हमें एक निश्चित कार्य योजना बनाकर कार्य करना है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि भारत का यह सरकार गरीबों को संकल्पित सरकार होगी और हम सभी देख रहे हैं कि गरीबों के विकास के लिए बहुत सारे कार्य हुए हैं। अभी लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र लेकर के लाभार्थियों से मिलना है। सभी प्रकोष्ठ निचले स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे। देश में पहली बार अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन हुआ है और मत्स्य मंत्रालय का गठन हुआ है। श्री भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रकोष्ठों को जो कार्य दिए गए हैं, उन कार्यों को लेकर जनता तक जाएंगे और लाभार्थियों से सीधा संपर्क करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को एक पत्र के रूप में श्री मोदी का संदेश देना है। लाभार्थियों के साथ फोटो लेकर उसे नमो एप पर अपलोड करना है और यह पूरी प्रक्रिया सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों की होगी। प्रकोष्ठों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सब जगह दीवार लेखन का कार्य भी करना है और 10 घरों में भाजपा का झंडा लगाना है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भारती ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों को नए सदस्यों को भी जोड़ना है और उनसे संवाद करना है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाएंगे, जिसके लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं और जो सुझाव आ रहे हैं उन सुझावों को नमो एप पर अपलोड करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर बूथ से 51 प्रतिशत वोट मिले इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने के लिए कहा है। इस दौरान आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और नमो एप के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने किया। इस दौरान सम्मेलन में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेन्द्र पाटनी, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, जेपी चंद्रवंशी, डॉ. विमल चोपड़ा, जयप्रकाश चन्द्रवंशी, राजेश अग्रवाल, नेहरू निषाद, बिशेषर पटेल, लाभचंद बाफना, प्रदीप सिंह, महेन्द्र पंडित, राजेश अवस्थी, पुरुषोत्तम देवांगन, रामकुमार भट्ट, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह ठाकुर, सोमेश चन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47